दो शातिर चोरो को चोरी हुवे सामान के साथ रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो शातिर चोरो को चोरी हुवे सामान के साथ रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुड़की। वादी मोनू सिंह चोपड़ा पुत्र सेहत सिंह निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर ने कोतवाली रुड़की पर तहरीर दी की वह अपने घर पर ताला लगा कर परिवार सहित शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे, 9 जुलाई को जब शादी समारोह से वापस आए तो घर मैं सामान जगह-जगह बिखरा पड़ा था तथा घर के अंदर से अज्ञात चोरों द्वारा घर का कीमती सामान जेवरात, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी आदि चोरी कर लिया गया था इस संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा कोतवाली रुड़की उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया
रात्रि में अधिकारी Asi बालम सिंह, कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा, कांस्टेबल 1134 अमित राणा द्वारा जब थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो ग्राम टोडा कल्याणपुर से नंदा कॉलोनी हाईवे की तरफ जाते समय एकता भट्टा अंडरपास के नीचे मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त गण 1. शाहिद पुत्र अशरफ निवासी टोडा कल्याणपुर, तथा 2. तबरेज पुत्र जाहिद निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार को चोरी के सामान 1 एलईडी टीवी, 4 मोबाइल फोन, तथा कुछ ज्वेलरी सहित गिरफ्तार किया गया।
जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त गणों द्वारा बरामद सामान के बारे में बताया कि यह सामान उनके द्वारा कल ग्राम टोडा कल्याणपुर से एक घर से चोरी किया है। दोनों अभियुक्त गण शातिर किस्म के चोर हैं जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त गणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण
1. शाहिद पुत्र अशरफ निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
2. तबरेज पुत्र जाहिद निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ।

बरामदगी का विवरण
01 एलईडी टीवी सोनी कंपनी
04 मोबाइल फोन
एक पेंडल गले का पीली धातु
एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब
1 जोड़ी कान के झुमके
एक अंगूठी जेंट्स तांबे की

पुलिस टीम
Si महेंद्र पुंडीर
Asi बालम सिंह
 अनिल शर्मा
,अमित राणा
,सुरेंद्र सिंह

प्रमोद बीस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।