मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मत्स्य विभाग द्वारा उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार के ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन  किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मत्स्य विभाग द्वारा उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार के ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन  किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मत्स्य निदेशालय, बड़ासी ग्रांट, देहरादून में स्थापित होने वाले मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ करने और मत्स्य पालन में लगने वाली विद्युत दरों को कृषि दरों पर निर्धारित करने के साथ ही गढ़वाल एवं कुमाऊं में मत्स्य मंडी की स्थापना करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मत्स्य विभाग से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के 2 लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भेंट करने के साथ उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार के ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन भी किया।
उन्होंने मत्स्य पालन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे उत्पादों को अच्छा बाजार मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन बढ़ना स्वरोजगार के लिए एक नई उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजान दास, विधायक बृजभूषण गैरोला, विधायक उमेश शर्मा काउ, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम समेत विभिन्न जनपदों से आए मत्स्य पालक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।