कांवड़ मेले में विभिन्न घाटों पर तैनात बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने कांवडियों/श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया।

कांवड़ मेले में विभिन्न घाटों पर तैनात बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने कांवडियों/श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय 24×7 कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों/श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। आज 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिंग से शिवभक्त कांवडियों को गंगा में पुलों से कूदने, गंगा के किनारे गहरे स्थानों एवं अधिक जल प्रवाह में स्नान न करने के लिये जागरूक भी किया जा रहा है तथा सभी शिवभक्त कांवडियों को गंगा किनारे रेलिंग लगे हुए स्थानों पर ही स्नान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल कमाण्डेण्ट राजेश सिंह (वि0से0मे0) के निर्देशन, डिप्टी कमाण्डेण्ट संजीव पठानिया, कर्नल एस0के0 मानव, लै0 कर्नल महिप सिंह, लै0 कर्नल प्रतीक गुप्ता, मेजर एस0 चक्रवर्ति के नेतृत्व में सूबेदार खेमसिंह, नायाब सूबेदार लखबीर सिंह, हवलदार अमनदीप, हवलदार गुरप्रीत सिंह , हवलदार मन्दीप सिंह, हवलदार मनप्रीत सिंह, सैपर्स राहुल सिंह रावत, भाष्कर सीना, संग्राम साहु, अमूल सिंह, दीपांशु , मेघराज सिंह, रामू पाल, रोहित सिंह द्वारा कांवड मेला क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवडियों/श्रद्धालुओं/यात्रियों को गंगा में डूबने से बचाने के लिये कर्मठता एवं तत्परता से सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।