गोकशी एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु कार्यवाही में 02 जिन्दा गोवंशीय पशु बरामद,

गोकशी एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु कार्यवाही में 02 जिन्दा गोवंशीय पशु बरामद,

हरिद्वार। के दिशा-निर्देशन एवं रुड़की/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की पुलिस टीम को जनपद हरिद्वार में मुखबिर खास द्वारा ग्राम जबरदस्त पुर के पास सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कुछ गोवंश पशु गोकशी के लिए गांव लादपुर के खेतो/जंगल में बांधे हुए हैं। जिनका आज रात्रि में मौका देखकर वे लोग अवैध कटान/गोकशी करेंगे । इस सूचना पर विश्वास कर उप निरीक्षक आशीष कुमार, उ0नि0 शरद सिंह व का0 राजेंद्र के उक्त गांव लादपुर में पहुंचे तथा लादपुर के खेतों में काफी देर तक तलाश करने पर गांव के बाहर ही शहजाद निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर हरिद्वार के घर के पीछे खेतों से 02 गोवंशीय पशु पेड़ों से बंधे हुए बरामद हुए। जिनके संबंध में गांव के अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो किसी के द्वारा भी उक्त बरामद कुल 02 गोवंश को अपना पशु नहीं बताया गया। तत्पश्चात उक्त गोवंश पशुओं को कटान/गोकशी से बचाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्राइवेट किराए के वाहन से श्री कृष्ण गोधाम गोशाला माजरा रुड़की में गोधाम गौशाला के संचालक शिवप्रसाद त्यागी को सुपुर्द किए गए। उक्त घटना एवं बरामदगी की सूचना उच्च अधिकारी गण के जरिया फोन किया गया । उक्त अज्ञात व्यक्तियों के संबंध में जानकारी कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बरामदगी
1:- 02 जिंदा गौवंश पशु।

गोवंश पुलिस टीम
1:- उ0नि0 आशीष कुमार ।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 राजेंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।