पशुपालन एवं गन्ना विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरव बहुगुणा ने पशुपालकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना।

पशुपालन एवं गन्ना विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरव बहुगुणा ने पशुपालकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना।

आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव कटारपुर और बिशनपुर कुंडी में पशुपालन एवं गन्ना विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरव बहुगुणा ने पशुपालकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने बताया कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम उनकी समस्याओं को सुन रही है जिससे कि जनता की समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान हो सके उन्होंने इस अवसर पर कटारपुर गांव में पशु पालकों की समस्याओं को सुना दूसरी ओर उन्होंने गांव बिशनपुर में बकरी और भेड़ पालकों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बकरी पालकों के लिए बाडो की व्यवस्था की जा रही है और बकरी और पशुओं के रोगों की रोकथाम के लिए वैक्सिनेशन का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए कि गांव गांव जाकर पशुपालकों की समस्याओं को सुने और उनका निदान करें।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है हमारी सरकार किसानों के लिए संवेदनशील है हमारी सरकार द्वारा ही गन्ना किसानों को पिछले सत्र में ₹30 बढ़ोतरी मूल्य दिया गया था आने वाले समय में भी हम किसानों की हर समस्या का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुखदेव, कुंवरपाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमित चौहान, सोहनवीर पाल, फुरकान अहमद, डॉक्टर शमशाद अली, रवीश गोरिया, सुधीर चौहान,चन्दकीर्ण सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।