पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु शिक्षा दें,प्रदेश के सभी जनपदों में दो माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाए,

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु शिक्षा दें,प्रदेश के सभी जनपदों में दो माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाए,

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाये जाने हेतु गठित टीम को प्रभावी कार्यवाही करने एवं बच्चों के भिक्षावृत्ति से मुक्त करने व शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु परिजनों व आमजनमानस को अधिक से अधिक जागरुक करने के आदेश दिये गए, जिस क्रमं में जनपद हरिद्वार में उक्त अभियान की सफलता हेतु नोडल अधिकारी के रुप में पुलिस उपाधीक्षक महिला सुरक्षा/ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल के दिशा निर्देशन मे ऑपरेशन मुक्ति मे गठित टीमो द्वारा प्रथम चरण के दौरान  दिनांक 01.08.22 से दिनांक 05.08.22 तक जनपद हरिद्वार मे हरकी पैडी/गंगा घाटो, लालजीवाला, रोडीवेलवाला, भीमगौडा, ऋषिकुल बस अडडा, जटवाडा पुल ज्वालापुर, सिडकुल क्षेत्र मे लावारिस एवं घुमन्तू बालक/बालिकाओं को भीख मांगते या गंगा घाटो पर तिलक लगाकर रुपये मांगने, कबाड चुगने, गुब्बारे बेचने आदि के सम्बन्ध मे टीमो द्वारा जनपद हरिद्वार के अलग-अलग स्थानो पर जाकर तलाश करने पर अभियान मे अब तक कुल-187 बालक/बालिकाओं का सत्यापन कर चिन्हित किया गया । जिसमें कुछ बच्चे अपने परिजनो के साथ भीख मांग रहे थे, जिनको टीम द्वारा बच्चे के परिजनो के साथ काऊंसलिंग कर ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नहीं, शिक्षा दें  के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया तथा अन्य बालक/बालिकाओं के परिजनों से मिलकर बालक व बालिकाओं को काऊंसलिंग के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर भिक्षा नहीं शिक्षा दें के लिये प्रेरित किया गया ।

उक्त क्रम मे स्थानीय लोगों व समाजिक कार्यकर्ताओं एवं यात्रियों/श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति (भिक्षा नहीं शिक्षा दें) अभियान की सराहना / प्रशंसा की गयी । इस सम्बन्ध मे श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा दिये गय़े निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।