मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स ₹50 हजार की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 670 पैक्स के लिए ₹3.35 करोड़ की धनराशि आंकलित की गई है, यह प्रति पैक्स किए गए व्यय के सापेक्ष कम है। उत्तराखण्ड पैक्स कम्यूटरीकरण में अग्रदूतों में से एक है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्यों को प्रदत्त की जानी वाली सहायता को 90ः10 के अनुपात में मिलने से उत्तराखण्ड को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखण्ड में 670 पैक्स द्वारा कुल ₹18.76 करोड़ का व्यय किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की 108 से अधिक पैक्स लाइव हो चुकी हैं, जो सॉफ्टवेयर पर अपना दैनिक लेन-देन कर रही है। अवशेष 502 समितियों का कार्य अगले 6 महीनों में पूर्ण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत करने के निर्णय पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समितियों के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और सहकारी क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण