साहिल नें पहचान बदल कर साक्षी को दोस्ती के झांसे में फंसा कर उसके ऊपर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट,

साहिल नें पहचान बदल कर साक्षी को दोस्ती के झांसे में फंसा कर उसके ऊपर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट,

दिल्ली लव जिहाद को अंजाम देने वाले किस कदर असामाजिक व अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है वो आप खबरों के माध्यम से देख सकते है जैसे जैसे सरकार लव जिहाद के लिए कठोर कदम उठा रही है वैसे वैसे इनके मनसूबे और मजबूत नजर आ रहे है,प्यार करना कोई गुनाह नही किसी को किसी धर्म मे हो सकता है,जिसे कानून भी इजाजत देता है,लेकिन उस प्यार को पाने के लिए उसी कि हत्या कर देना प्यार नही बल्कि एक षड़यंत्र ही कहा जाता है

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी को बेरहमी से सरेआम मारने वाला साहिल दरिंदा ही नहीं बल्कि शातिर भी है। उसने पहले तो साक्षी पर सरेराह चाकू से 21 वार किए और फिर बड़े से पत्थर से उसे 6 बार कुचला।यही नहीं इस दौरान मौके से लोग गुजरते रहे और किसी ने साहिल को रोकने की जहमत नहीं उठाई। यही नहीं साहिल आसानी से साक्षी को मारकर भाग गया और दिल्ली की उस गली के लोग सरेआम कत्ल के ‘साक्षी’ बने रहे। साहिल इतना शातिर है कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथ में कलावा बांध लिया था और यूपी के बुलंदशहर भाग गया, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने दबोचा है।

इस मामले में दो अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे, जबकि पीड़िता के परिजनों ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। साक्षी की मां ने बताया कि किसी लड़की ने आकर बताया कि बेटी का मर्डर हो चुका है। मेरी बेटी दिन में बाजार गई थी और दोस्त के यहां बर्थडे में जाने के लिए तैयार होकर निकली थी। साक्षी की मां ने कहा कि हमें साहिल के बारे में कुछ पता नहीं है। इस शख्स के बारे में तो हमें कुछ पता ही नहीं है और हत्या के बाद ही उसका नाम सामने आया है।

पुलिस सूत्रों कि अगर माने तो 20 वर्षीय साहिल की पहले से ही साक्षी से जान पहचान थी। कुछ दिनों के रिलेशनशिप के बाद ज़ब साहिल कि हरकतों के बारे मे साक्षी को मालुम हुआ तो उस ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसके चलते साहिल ने उसका कत्ल कर दिया। यही नहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी मौके पर मौजूद जनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह असंवेदनशीलता का भी मामला है। हम सबूत जुटाएंगे और कोशिश करेंगे कि इस आरोपी को मौत की सजा मिले। साक्षी के माता-पिता ने भी साहिल के लिए मौत की सजा की मांग की है।

उसके पिता ने कहा कि मेरी बेटी कुछ दिनों से अपनी सहेली के यहां रह रही थी। उसकी सहेली नीतू के बच्चे का जन्मदिन था और वह बाजार गई थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक साहिल के पिता का नाम सरफराज है और वह खुद फ्रिज मेकेनिक के तौर पर काम करता है।

साक्षी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी के सिर के टुकड़े हो गए थे और उसकी आंत भी बाहर निकल आई थी। मीडिया से बातचीत में साक्षी के पिता ने कहा कि मेरी पत्नी को कुछ लोग घटनास्थल पर लेकर गए थे और फिर मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया था। जब मैं वहां गया तो मैंने पहचाना कि हां ये मेरी बेटी है। साक्षी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। साक्षी के पेट में इतने चाकू मारे गए थे कि उसकी आंत बाहर निकल आई थी। पत्थर से मारने की वजह से उसके सिर के चार टुकड़े हो गए थे। साहिल के पिता ने बताया कि उनके आने से पहले पुलिस वहां पहुंच चुकी थी और पुलिसवाले ही उनकी पत्नी को लेकर घटनास्थल तक गए थे

साक्षी के पिता ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें साहिल के बारे में कुछ भी पता नहीं था। पिता के मुताबिक, साक्षी की साहिल से दोस्ती थी भी या नहीं या फिर दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ ? उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता । पिता के मुताबिक,साहिल के बारे में उन्होंने ना साक्षी और ना ही उसकी सहेलियों से कभी सुना था। उनके मुताबिक, उन्होंने किसी लड़के को साक्षी के साथ गलत करते हुए भी कभी नहीं देखा । लेकिन जब इस मामले में पूछताछ होने लगी तब साक्षी की एक सहेली ने बताया कि साहिल से उसकी दोस्ती थी लेकिन उन्हें इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।