हरिद्वार प्रेम चन्द अग्रवाल, मंत्री, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं जनगणना एवं पुनर्गठन ने मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाl

हरिद्वार प्रेम चन्द अग्रवाल, मंत्री, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं जनगणना एवं पुनर्गठन ने मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिन्दी पत्रकारिता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के दिन सन 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। उन्होंने कहा कि तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे। उन्होंने कहा कि जबसे इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया ‘समाचार थोड़ी देर बाद दिखाई देता था, लेकिन अब सोशल मीडिया का समय चल रहा है, जिसमें तुरन्त आपको समाचार या सूचना मिल जाती है। लेकिन इस पर कितना विश्वास किया जाये, यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत सक्रिय है।
समाचार पत्रों का उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने कहा कि आज भी अखबारों की विश्वसनीयता है, उसकी जिम्मेदारी है तथा उसकी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि सोशल मीडिया पर आप उस तरह विश्वास नहीं कर सकते हैं तथा सोशल मीडिया को जिम्मेदार बनना होगा l
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है उन्होंने कहा कि अगर एक भी स्तम्भ कमजोर हो जायेगा तो लोकतंत्र चलना मुश्किल हो जायेगा, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को सरकार द्वारा दी रही सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए और भी कदम उठाये जायेंगे, कार्यक्रम को मुख्य वक्ता विनोद अग्निहोत्री ने सम्बोधित करते हुए हिन्दी पत्रकारिता पर विस्तृत प्रकाश डाला,कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का प्रेस क्लब परिसर पहुंचने पर बुके, अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिहन भैटकर भव्य स्वागत किया गया तथा इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कई प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, महामंत्री मनोज रावत, महावीर अग्रवाल, मेयर सुश्री अनीता शर्मा, शिव शंकर जायसवाल, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, ललित, इन्द्रनाथ, श्रवन झा, प्रदीप जोशी, बजेन्द्र हर्ष, धर्मेन्द्र चौधरी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी,अमित शर्मा, अविक्षित रमन, जगदीश लाल पाहवा, कमला जोशी, संजय चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन, मीडिया जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।