अवैध खनन को लेकर खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने तीन दिन की कार्यवाही में 5 वाहन किये सीज

अवैध खनन को लेकर खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने तीन दिन की कार्यवाही में 5 वाहन किये सीज,

हरिद्वार में अवैध खनन पर खनन विभाग की कार्यवाही जारी है। जिसमें तहसील भगवानपुर के अंर्तगत ग्राम लाम ग्रांट मुजाहिदपुर क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन की खनन विभाग की टीम द्वारा सहायक भूवैज्ञानिक/खान अधिकारी के नेतृत्व मेंऔचक निरीक्षण किया गया जिसमें दादूबान्स गांव के निकट एक ट्रैक्टर सं0 UK17K 1140 में रेता भरा आता दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा रोककर ई रवन्ना के बारे में जानकारी ली गयी, चालक द्वारा कोई ई रवन्ना न होना बताया गया, जिसे तुरंत कार्यवाही कर सीज किया गया तथा ट्रैक्टर को निकट में स्थित एस0ए0 रावत स्टोन क्रेशर, दादुबान्स में खड़ा कर स्टोन क्रेशर स्टाफ के सुपुर्द किया गया। खनन विभाग हरिद्वार के खान अधिकारी प्रदीप का कहना है कि अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले 03 दिनों में अब तक 5 वाहन सीज किये जा चुके है। आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

टीम में
खनन विभाग की टीम सहायक भूवैज्ञानिक/खान अधिकारी, प्रदीप, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, विजय सिंह व पी0आर0डी0 स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।