C.I.S.F परिसर से कॉपर वायर चोरी करने पर आरोपित गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से करीब 02 लाख के कॉपर वायर के 14 रोल बरामद।

C.I.S.F परिसर से कॉपर वायर चोरी करने पर आरोपित गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से करीब 02 लाख के कॉपर वायर के 14 रोल बरामद।

कोतवाली रानीपुर पर C.I.S.F BHEL रानीपुर हरिद्वार के निरीक्षक दयाल सिंह हमराही उ0नि0 सचिन कुमार, का0 पी0के0 अग्नीहोत्री द्वारा सूचना दी कि उनके द्वारा C.I.S.F  कैम्पस टॉवर- 4 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को 14 रोल कॉपर वायर चोरी करते हुये पकडा गया है, जिस C.I.S.F. एवं बी.एच.ई.एल. कर्मियो द्वारा चोरी किये गये 14 रोल कॉपर वायर के थाना रानीपुर पर लाया गया।  

रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से कुल 14 रोल कॉपर वायर कीमती करीब 02 लाख रूपये को कब्जे में लिया गया व मनीष कुमार सिंह वरि0 अभियंता मानव संसाधन ( सामान्य प्रशासन) की तहरीर पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को कल मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अभिषेक पुत्र विपिन निवासी ग्राम फरीदपुर मान थाना कोतवाली बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी

कुल 14 रोल कॉपर वायर (कीमती करीब 02 लाख रू0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।