नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चार्ज ना देने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक बहादराबाद के परिसर में मंगलवार को किया धरना प्रदर्शन,
ब्लॉक बहादराबाद ग्राम पंचायत रानीमाजरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को लगभग 2 माह बाद भी नहीं मिला चार्ज वर्तमान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी को कहा कि मुझे पिछला आय का पूरा डाटा चाहिए कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ बैंक की पासबुक आदि कार्ययो की प्रतिलिपियो का देना अनिवार्य है तभी जाकर ग्राम प्रधान चार्जर लेंगे इस बात को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान के साथ सभी ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने ब्लॉक बहादराबाद के परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।
वही खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने ग्राम पंचायत अधिकारी एडीओ पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को आपस में बैठा कर वार्ता की वार्ता के दौरान आने वाली 8 दिसंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी व एडीओ पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान के मांगे गई सभी बिंदुओं को पूरा कर ग्राम प्रधान को चार्ज देंगे। अगर ग्राम पंचायत अधिकारी व एडीओ पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान की बात नहीं मानते हैं तो उन पर बिंदुओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चार्ज ना देने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक बहादराबाद के परिसर में मंगलवार को किया धरना प्रदर्शन
