अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)व खनन अधिकारी ने किया खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण,

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)व खनन अधिकारी ने किया खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण,

हरिद्वार अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व वीर सिंह बुदियाल ने तहसील हरिद्वार अंतर्गत वन विकास निगम के रवासन नदी में चल रहे खनन लॉट का औचक निरीक्षण, खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार के साथ किया जिसमें उनके द्वारा मौके पर मजदूरों द्वारा किया जा रहा मैनुवल ढंग से कार्य को नजदीकी से देखा गया। खनन कार्य से जुड़े मजदूरों से खनन कार्य से मिलने वाली मजदूरी, रहने की सुविधा तथा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। महिला मजदूरों द्वारा बताया गया कि हमको मजदूरी समय प्राप्त हो रही है, वाहनों को भरते ही नगद मजदूरी प्राप्त हो रही है, कुछ मजदूरों द्वारा बताया गया है कि हम लोग गैंड़ीखाता में रहते है और हमारे बच्चे वंही स्कूल जाते है। कुछ लोग यंहा बरेली, बिजनोंर आदि क्षेत्रों से मजदूरी करने आये है। वह विभाग के साइट कर्मचारी से वाहनों के बारे में जानकारी ली गयी उनके द्वारा बताया गया कि एक गेट से प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक वाहन उपखनिज उठा रहे है, जो ई रव्वना प्राप्त करने उपरांत ही गेट से बाहर जाते है। खनन क्षेत्र रवासन में खनन कार्य सुचारू रूप से गतिमान पाया गया।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सज्जनपुर पीली में गंगा नदी में पिछले 02 दिनों से चल रहे सीमा विवाद के स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग, खनन विभाग व ग्रामीणों की उपस्थिति में राजस्व भूमि-वन भूमि के विवादित क्षेत्र की पैमाइश करवायी जा रही है। अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित वन व राजस्व विभाग के अधिकारियों से विवादित भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कहा गया कि मौके पर ही समस्त बिन्दुओ की जांच कर निस्तारण करें। क्षेत्र में की गयी पैमाइश सम्बंधित आख्या जिलाकार्यालय में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गये। औचक निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, जिला खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।