10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ रानीपुर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिफ्तार,
प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री रेखा यादव द्वारा प्रेस वार्ता कर किया गया खुलासा
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सभी थानों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही पूर्व में हुई वाहन चोरियों के खुलासे करने के स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गयाl
गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए व पुराने चोरों से भी आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर के पास से दो अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गयाl
अभियुक्तगण सलमान व सौरभ आस पास के गांव के निवासी हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी किया करते हैं। पिछले महीने सेक्टर 4 पीठ बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी ये वही मोटरसाइकिल थी जिसमे वे कल पकड़े गए थे व उससे पहले भी 2 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बहादराबाद क्षेत्र से उठाई थी 2 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर काला रंग लक्सर में देवी के मेले से दो महीने पहले चोरी की थी 1 मोटर साईकिल पेशन ज्वालापुर पीठ बाजार से, 3 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर बालावाली तिराहे के पास से, 1 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रानीपुर मोड़ के पास से कुछ दिन पहले चोरी की थी।
काम न मिलने पर इनके द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू किया गया था। चुराई हुई मोटरसाइकिल को ज्वालापुर सराय से आगे आटा मिल के खंडहर पर ले जाकर खड़ी कर देते थे। क्योंकि वहां पर लोगों का आना जाना बहुत कम रहता है। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को निकाल कर फेंक देते जिससे कि पुलिस द्वारा पकड़े न जाएं और कम-दाम पर बेच दिया करते थे।
अभियुक्तों की निशांदेही पर ज्वालापुर सराय से आगे आटा मिल के खंडहर से 10 मोटर साइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सलमान पठान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम निरोजपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार
2. सौरभ पुत्र शिव कुमार निवासी बडी खेड़ी थाना लक्सर हरिद्वार।पुलिस टीम–
1- रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद मेहरा कोतवाली रानीपुर,उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी,उप निरीक्षक इंदर सिंह गड़िया,उप निरीक्षक समीप पांडेय,का0 प्रमोद,का0 विवेक गुसाईं, का0संदीप सेमवाल ,का0संजय तोमर
10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ रानीपुर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिफ्तार,

