उतराखंड नशामुक्त देवभूमि अभियान को सफल बनाने को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रोहालकी गांव में चोपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक।

उतराखंड नशामुक्त देवभूमि अभियान को सफल बनाने को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रोहालकी गांव में चोपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के नशे से सर्वाधिक प्रभावित चयनित मोहल्ला/कस्बा/गांव में चौपाल आयोजित की गई। जिसमें नशे से बचाव के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक शनिवार आयोजित हो रही चौपाल में वीडियो के अतिरिक्त अन्य माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में आज जिले के पुलिस मुखिया द्वारा थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोहाल्की की बड़ी चौपाल नामक जगह पर चौपाल आयोजित की।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच अजय सिंह ने समाज में फैल रहे नशे के प्रभाव पर स्थानीय लोगों से गहन चर्चा करते हुए नशा उन्मूलन के लिए जनसहयोग मांगा। मुद्दे पर गंभीर अजय सिंह ने जनता से संवाद के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि

सोसाइटी लेवल पर अगर जनता ठान ले तो ये संभव नही कि कोई नशे की पुड़िया बांटता फिरे पुलिस गंभीरता से अपना काम कर रही है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है इनके विरुद्ध आवाज उठाना। ये विरोध आप जितना जल्दी शुरु करें उतना बेहतर क्योंकि आज पड़ोसी का लड़का बिगड़ा है तो कल या परसों हमारा खुद का बच्चा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।