अपरहण हुवे 6 वर्षीय बालक को हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाला और किया परिजनों के हवाले हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता को लेकर 6 वर्षीय बालक देवबंद से किया सकुशल बरामद*

अपरहण हुवे 6 वर्षीय बालक को हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाला और किया परिजनों के हवाले हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता को लेकर 6 वर्षीय बालक देवबंद से किया सकुशल बरामद*

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

श्रीमती गंगा पत्नी अरविन्द निवासी झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा 06 वर्षीय पुत्र मंयक के अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलते समय दो अज्ञात मोटर साईकिल सवार युवकों द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0स0 613/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु 06 अलग–अलग टीमें बनाई गई।

ज्वालापुर बच्चा चोरी प्रकरण के सफल खुलासे के बाद इस प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों द्वारा सेकड़ो सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए कई लोगों से उक्त सम्बन्ध में पूछताछ की गई। हरिद्वार पुलिस की डॉग स्कॉड द्वारा भी मौके पर आकर खोजबीन के प्रयास किये गए। इन सभी अनेक प्रयासों के बाद एक संदिग्ध मोटर साईकिल में दो युवक अपहृत मंयक को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। उक्त राजमार्ग में अन्य सीसीटीवी कैमरों की फूटेज देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि उक्त मोटर साईकिल रूडकी होते हुये मुजफ्फर नगर की ओर गई है।

पुलिस टीमो द्वारा गैर राज्य उत्तरप्रदेश में मोटर साइकिल की तलाश के दौरान उक्त मोटर साइकिल देवबन्द में दिखाई दी। पुलिस टीम की सक्रियता देख उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चे को मौहल्ला हंसवाडा देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 में एक मन्दिर के पास छोड दिया गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बालक को CWC के समक्ष पेश करके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक भावना कैन्थोला – कोतवाली नगर हरिद्वार
2- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट – सीआईयू हरिद्वार
3- व0उ0नि0 अनिल चौहान – कोतवाली नगर हरिद्वार
4- उ0नि0 प्रवीन रावत – कोतवाली नगर हरिद्वार
5- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल- कोतवाली नगर हरिद्वार
6- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार- कोतवाली नगर हरिद्वार
7- उ0नि0 अशोक कश्यप- कोतवाली नगर हरिद्वार
8- उ0नि0 प्रिंयका भारद्वाज – कोतवाली नगर हरिद्वार
9- थानाध्यक्ष विनोद थपिलियाल – थाना श्यामपुर हरिद्वार
10- कानि. 679 कुलदीप सिंह – कोतवाली नगर हरिद्वार
11- कानि. 85 जितेन्द्र –कोतवाली नगर हरिद्वार
12- कानि. 950 अरविन्द नेगी- कोतवाली नगर हरिद्वार
13- कानि. 314 सतीश नौटियाल- कोतवाली नगर हरिद्वार
14- कानि. 1352 ललित बोरा – कोतवाली नगर हरिद्वार
15- कानि. 789 मुकेश चौहान – कोतवाली नगर हरिद्वार
16- कानि. 1509 संजयपाल – कोतवाली नगर हरिद्वार
17- कानि. 474 राजेश बिष्ट – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
18- कानि. 938 बलवन्त – थाना कनखल हरिद्वार
19- हे.का. अनूप नेगी – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
20- कानि. 699 दिनेश – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
21- कानि. 516 निर्मल – थाना कनखल हरिद्वार
22- कानि. वसीम – सीआईयू हरिद्वार
23- कानि. मनोज – सीआईयू हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर  पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया