एसएसपी के अल्टीमेटम पर खरी उतरी पथरी पुलिस
24 घंटे के भीतर पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पति,
पत्नी के न मानने पर मुंह दबा कर दी हत्या
पति पत्नी का रिश्ता आपसी समझबूझ व विश्वास का है, जिसमें दोनों तरफ से सहयोग जरूरी, मुझे खुशी है टीम ने समय रहते कार्रवाई की :: एसएसपी हरिद्वार
थाना पथरी ! ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया।
जिस संबंध में महिला के भाई अजीम द्वारा महिला के पति व उसके भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा SHO पथरी को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।
जिस पर खरा उतर कर हरिद्वार पथरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पति जाहिर हसन को ग्राम बुक्कनपुर से दबोचा गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
अभियुक्त दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी के न मानने पर अभियुक्त लगातार पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। अन्य नामजद की संलिप्तता के संदर्भ में विवेचना जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
जाहिर हसन पुत्र वहीद निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वारफरार अभियुक्त
1- गुलशेर पुत्र वहीद निवासी ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- गुलजार पुत्र वहीद निवासी उपरोक्तपुलिस टीम
निरीक्षक रमेश तनवार, SSI लोकपाल परमार ,का0 मुकेश चौहान
एसएसपी के अल्टीमेटम पर खरी उतरी पथरी पुलिस 24 घंटे के भीतर पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पति,
