अरबों रुपए की लागत से बन रहा पुल देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया यह पुल दूसरी बार गिरा है आखिर कितना भ्रष्टाचार

अरबों रुपए की लागत से बन रहा पुल देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया यह पुल दूसरी बार गिरा है आखिर कितना भ्रष्टाचार,

पटना. बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर अरबों रुपये की लागत से बन रहा पुल भरभराकर ढह गया. खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने वाले अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज के के चार पिलर गिरकर गंगा में समा गए हैं. इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में बड़ी बैठक की, जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी शामिल थे. सीएम नीतीश कुमार ने प्रत्यय अमृत को इस घटना की विस्तृत जांच करने और दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *