भारतीय बाजार में हैचबैक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के चलते लोग इस सेग्मेंट की कारों को खासा पसंद करते हैं। नई कार खरीदने से पहले लोग अब फैंसी फीचर्स के साथ ही सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस मामले में सरकार भी सख्त हो चली है, सरकार ने भी हाल में वाहन निर्माता कंपनियों को अपने वाहनों में कुछ सेफ़्टी फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल करने का निर्देश दिया था।
नए मानकों के अनुसार कार कंपनियों में अपने मॉडलों को सुरक्षित बनाने की पूरी कोशिश की है। आज हम आपको अपने इस लेख में देश की ऐसी ही कुछ किफायती हैचबैक कारों के बारे में बताएंगे जो कीमत में तो कम हैं, लेकिन आपको बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। तो आइये जानते हैं देश की सबसे सस्ती लेकिन सुरक्षित हैचबैक कारों के बारे में –
