हरिद्वार ग्रामीण दक्षिण मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा में संजय सरदार के कैंप कार्यालय पर किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण दक्षिण मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा में संजय सरदार के कैंप कार्यालय पर किया गया।

 बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे डॉक्टर जयपाल चौहान ने गांव चलो अभियान के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी का कार्यकर्ता अपने से दूसरे बूथ पर जाकर वहां की रचना संरचना बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख आदि का सत्यापन करेगा और वहां पर एक दिन का प्रवास कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगा प्रवासी कार्यकर्ता अपने प्रवास के दौरान वहां के वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने विचार परिवार के लोगों और वोटो को प्रभावित करने वाले लोगों से संपर्क करेंगे जिससे कि उन्हें पार्टी के रीति नीति बताई जा सके और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जा सके बैठक में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि आज हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है हमें ऐसे लोगों से संपर्क करना है और उनकी सूची बननी है और उन्हें पार्टी की रीति नीति बतानी है उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और हमारे नेता नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं हम 2024 का चुनाव बहुमत से जीत रहे हैं और तीसरी बार देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है इस अवसर पर गांव चलो अभियान  के जिला सह सयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है जिसमें बूथ संयोजक और प्रवासी कार्यकर्ता मिलकर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। कार्यकर्म की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी और कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री तेजपाल चौहान ने किया कार्यक्रम में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विस्तारक चंडी प्रसाद कुकरेती ने पार्टी कार्यकर्ताओं का व्रत लिया और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड कार्यकर्ता है जिसके बल पर हम चुनाव जीतते हैं उन्होंने नव नियुक्त बूथ संयोजको और प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

 इस अवसर पर जगपाल सिंह चौधरी, सत्य कुमार, दीपक, प्रधान चरण सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, गुड्डी देवी जिला पंचायत सदस्य, अंकित कुमार, मोहम्मद गनी, सतीश चौहान, नेत्रपाल चौहान, सरदार मुनेश, सरदार रोता सिंह, अमित वर्मा, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, कृष्ण पाल चौहान,कृष्णपाल चौहान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता/ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *