ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लक्सर आ रही ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस रेलवे ट्रैक पर पहुंची। युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन कई घंटों बाद शव की शिनाख्त हो सकी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त अभिषेक निवासी खड़ंजा के रूप में हुई।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
