हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुवे भाजपा प्रतियाशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील।
विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सीएम को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
हरिद्वार, पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं, नीतियों से हर वर्ग एवं व्यक्ति प्रभावित है। भाजपा की सरकार ने केवल और केवल विकास के लिए काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शुक्रवार को ग्राम भोगपुर के डिग्री कॉलेज में विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुई जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुनने के लिए भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रभारी आदेश सैनी, सह प्रभारी सुशील चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व जिलअध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, वरिष्ठ नेता जगपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य अंकित कुमार, ऋषिपाल कश्यप, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, महिपाल सैनी, बाबूराम सैनी, दीपक सैनी, राजवीर सैनी आदि शामिल हुए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुवे भाजपा प्रतियाशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील। विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सीएम को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
