लक्सर बहादरपुर में अशोक सैनी हत्याकांड में सम्मलित 3 वांछित अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  म्रतक से लूटी लाइसेंसी पिस्टल 4 कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

लक्सर बहादरपुर में अशोक सैनी हत्याकांड में सम्मलित 3 वांछित अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

म्रतक से लूटी लाइसेंसी पिस्टल 4 कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

मृतक की पत्नी ने 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कराया था हत्या व लूट का मुकदमा

02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

 वादिनी सुनीता पत्नी अशोक सैनी निवासी बहादरपुर खादर ने उसके पति को लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या करने व मोबाइल, पिस्टल लूटकर ले जाने के संबंध में 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 624/24 धारा 310(3), 115(2), 61(2) बीएनएस दर्ज कराया गया था।

जिसपर कार्यवाही करते हुए लक्सर पुलिस द्वारा 02 आरोपियों अमरीश व गुरमीत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दौराने विवेचना अजय पुत्र शुक्रिया का नाम प्रकाश में आने पर अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से घटना में शामिल अन्य 03 अभियुक्तों कंवरपाल, राजीव व अजय को मृतक से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, 04 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचा गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- कंवरपाल उर्फ भोला पुत्र बारु निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार  

2- राजीव पुत्र कवरपाल उर्फ भोला निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

3- अजय पुत्र शुक्रिया निवासी धर्मुपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार 

बरामदगी

1- एक अदद लाइसेन्सी पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस 

2- घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान,व0उ0नि0 मनोज गैरोला,उ0नि0 लोकपाल परमार,उ0नि0 डिम्पल जोशी,हे0का0 रियाज अली,हे0कानि0 विनोद कुमार,हे0का0 पंचम प्रकाश,कानि0 रविन्द्र चौहान,कानि0 टीकम सिह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।