हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के बाहर पार्किंग को लेकर ऑटो और ई रिक्शा चालकों में जमकर चले लाठी डंडे।
हरिद्वार आपको बताते चले कि पार्किंग को लेकर यहाँ ओर आपस मे अक्सर ऐसा ही होता है और पुलिस मस्तक बनकर तमसा देखती रहती है क्योकि घटना के चंद कदमो की दूरी पर पुलिस पिकेट बनी हुई है जो हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर है लेकिन इन लोगो को में पुलिस का भी कोई डर नही है यह बेखोप होकर लाठी डंडे चलाते रहे लेकिन पुलिस नही पहुँची। आधे घंटे तक चले सिर फुटौव्वल के हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच बस अड्डे पर अफरातफरी मची रही। ऑटो और ई रिक्शा चालकों के गुटों में पिछले एक हफ्ते से रोडवेज बस अड्डे के बाहर पार्किंग को लेकर तनातनी चल रही थी ऐसे में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक यहां पहुंच कर अपना वाहन पार्क करने लगा, इसी बात को लेकर मामूली कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों में जमकर सिर फुटम्फुट हो गये दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नगर कोतवाली में दी तहरीर दी।
कोतवाल प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से तहरीर आयी है क्या सही मामला है जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के बाहर पार्किंग को लेकर ऑटो और ई रिक्शा चालकों में जमकर चले लाठी डंडे।
