बहादराबाद। रोहल्की किशनपुर गांव के बीच निकले वाली सड़क का बुरा हाल ग्रामीण परेशान कई कई बार क्षेत्रीय विधायक व नेताओ को अवगत भी कराया लेकिन किसी के कान पर जु तक नही रेंग रही है।
इस सड़क पर परमानेंट पानी भरा रहता है जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान होते रहते है इस मार्ग से अहमदपुर ग्रंथ, कासमपुर बोडाहेड़ी, अलावलपुर दिनारपुर आदि दर्जनों गांव जुड़ते हैं लेकिन सरकार या क्षेत्रीय विधायक इस सड़क को बनाने को तैयार नहीं है कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की ग्राम रोहल्की किशनपुर में मुख्य सड़क मार्ग में गड्ढों में पानी भरने से लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है उप प्रधान विकास चौहान ने बताया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है जिसके कारण ग्रामीणों के सामने काफी परेशानियां आ रही हैं जबकि आसपास के गांव के लोगों को भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है चंदन चौहान ने भी बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी लेकिन सड़क अभी किस ने नहीं बनाई है जिस कारण आने जाने वाले राहगीर चोटिल हो रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों के कारण बरसात के मौसम में लोगों को आने जाने से बड़ी परेशानी हो रही है विभाग की लापरवाही की वजह से सभी क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है यदि जल्द ही क्षेत्र की सड़कों का सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और अधिकारियों का घेराव भी करेंगे।
