पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा जिला अध्यक्ष दिलशाद अली,

पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा जिला अध्यक्ष दिलशाद अली,

पथरी। इक्कड़ रेलवे फाटक के समीप स्थित भारतीय पत्रकार संघ के कार्यालय पर शुक्रवार को एक मीटिंग का आयोजन किया।
मीटिंग के दौरान भारतीय पत्रकार सघ के जिला अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने हाल ही में हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पर पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसकी पत्रकार सघ ने इसकी घोर निंदा करते हुवे कहा कि पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों का ट्रांसफर नहीं बल्कि उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ताकि बेलगाम अफसरों पर लगाम लग सके वहीं उन्होंने मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज हित में सच्ची पत्रकारिता करने का आवाहन किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलशाद अली, जिला सचिव पहल सिंह राणा, जिला उप सचिव रोहित सिंह, फिरोज अहमद, नीतू मदान, ग्रामीण अध्यक्ष इंद्रेश महामंत्री टीकूराम ,नगर महामंत्री परमिंद्र, उपाध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *