शादाब अली ने अपनी मुँह बोली बहन अनुपमा रावत के आवास पर जाकर बंधवाई राखी।

शादाब अली ने अपनी मुँह बोली बहन अनुपमा रावत के आवास पर जाकर बंधवाई राखी।

लक्सर। हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोग आपस मे भाईचारे ओर प्रेम से हर त्योहार को मनाते है ऐसे ही आज रक्षाबंधन के त्योहार पर भी हरीश रावत की लड़की अनुपमा रावत ने मुस्लिम समाज के युवा नेता शादाब अली को राखी बांधकर एक भाई बहन के त्योहार पर एक नई मिसाल दी वही लगातार हिंदू मुस्लिम भाईचारे पर जोड़ देते हैं। चाहे कुंभ में निकलती संतों की यात्रा पर पुष्प वर्षा हो या अनेकों त्यौहार वह सभी त्यौहार हिंदू भाई-बहनों के साथ मिलकर मनाते हैं। आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी मुहबोली बहन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुपुत्री अनुपमा रावत के आवास पर पहुंचकर राखी बंधवाई। भाई-बहन का यह प्यार उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर देहरादून तक ले गया। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा की रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बनाये रखने वाला त्यौहार है। इस मौके पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती है और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। मैं सभी देश एवं प्रदेश वासियों को भाई-बहन के असीम अटूट-रिश्ते के प्रति रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं भेंट करता हूं इस सुभ अवसर पर कामना करता हूं कि हर भाई बहन के निश्चल प्रेम एवं विश्वास का यह अनमोल रिश्ता सदैव खुशियों से भरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के पांचवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
0 Minutes
Uncategorized
जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आगमन पर। हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाप ने किया भव्य स्वागत।
1 Minute
Uncategorized
पथरी जंगल मे भीषण गर्मी के चलते आरक्षित वन क्षेत्र में बने तालाबो में पानी भरना किया शुरू। जंगल मे वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए तालाबो में भरा पानी।प
0 Minutes
Uncategorized
आरक्षित वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को घूमना पड़ा भारी मुकदमा हुआ दर्ज। सन्दिग्ध व्यक्ति के काम नही आई सिपार्से।