300 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,
लक्सर। पुलिस ने मंगलौर पुलिस व् स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ एंटी टेररिस्ट स्क्वायड एटीएस के सहयोग से एक अभियुक्त को 300 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।अभियुक्त लंबे समय से स्मैक की तस्करी का धंधा कर रहा था जिसकी सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को दी गई मिली सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए हुए ठिकाने की घेराबंदी कर एक अभियुक्त साजिद पुत्र तासीन निवासी लादपुर को कुआं खेड़ा चौराहे से मोहम्मदपुर बुजुर्ग की ओर जा रही सड़क पर गिरफ्तार किया साजिद के पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग ₹300000 बताई जा रही है साजिद का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और उससे अन्य जानकारी पुलिस के द्वारा जुटाई जा रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि स्मैक तस्कर की सूचना मिली थी उस सूचना टीम द्वारा उसको गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ करने पर उसने अपना नाम साजिद पुत्र तासीन बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
