भारी पेड़ गिरने से आम रास्ता हुआ बाधित ।
लक्सर। क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर भगतनपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी लक्सर के संज्ञान में लाया गया कि प्रतापपुर भगतनपुर गांव की मुख्य सड़क में एक पेड़ गिर गया है जिस कारण यातायात बाधित हो गया है।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही करने हेतु सूचित किया गया । इसके साथ ही राजस्व विभाग अग्निशमन एवं पुलिस विभाग के स्थानीय कार्मिकों को भी तत्काल मौके पर उपस्थित होने तथा समस्या के निस्तारण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सड़क में गिरे हुए पेड़ को हटा लिया गया है तथा यातायात सुचारू कर दिया गया है।
