कटारपुर गांव के पास खेत से अज्ञात चोरों द्वारा खेत से लोहे की ऐंगल चोरी कर ली गयी थी।

पथरी। क्षेत्र के कटारपुर गांव के पास खेत से अज्ञात चोरों द्वारा खेत से लोहे की ऐंगल चोरी कर ली गयी थी।

जिसकी सूचना वादी सत्यपाल सिंह चौहान निवासी अजीतपुर ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ खेत से लोहे की ऐंगल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर पुलिस सक्रीय हो गयी रविवार को शौकीन पुत्र जहीर अहमद निवासी जयपोता कनखल, राजकुमार पुत्र जहारू निवासी उपरोक्त को रंगे हाथ 21 लोहे की ऐंग्लो के साथ गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया।

वही थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कहा कि चोरों को चन्द घण्टो में पकड़कर न्यालय में पेश किया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत, चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह नेगी, सन्तोष, सन्दीप राणा,हरीश,राजीव आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *