बहादराबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम व मादक अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे।
प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद उप निरीक्षक प्रवीन रावत द्वारा गश्त के दौरान बालकुंज के सामने दादूपुर से बहादराबाद की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त शाहरुख पुत्र शराफत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर कोतवाली रानीपुर को पकड़ा जिसके पास से 6.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसके आधार पर कोतवाली रानीपुर पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या
एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।बरामदगी 6.00 ग्राम स्मैक.
पुलिस टीम उ0नि0 प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर,का0 संतराम,का0 संदीप सेमवाल, का0आशुतोष, का0 सत्येंद्र यादव शामिल रहे।
