अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह 12 बाइक के साथ 4 अपराधी पुलिस की गिरफ में एक फरार।

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह 12 बाइक के साथ 4 अपराधी पुलिस की गिरफ में एक फरार।

 

लक्सर। पुलिस ने शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया साथ ही पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल के साथ गिरोह से जुड़े चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया ।वही एक आरोपी फरार दरअसल क्षेत्र मे मोटरसाइकल चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व कार्रवाई के लिए अलग- अलग टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस टीमों द्वारा घटना के सफल अनावरण के लिए आने- जाने वाले रूटों और घटना स्थल के आसपास संभावित सीसीटीवी चेक किये गए।साथ ही साथ पूर्व में वाहन चोरी में जेल गए कई पुराने वाहन चोरों से पूछताछ की गई।जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक वाहन चोर गिरोह के लक्सर में सक्रिय होने की बात सामने आई।वहीं,सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिल से रायसी रोड से मुख्य हाइवे की ओर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की और आरोपित परवेज पुत्र निजामुद्दीन निवासी हबीबपुर कुड़ी कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान और बदमाशों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी से पुलिस को चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद हुयी। जिसपर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी सावेज पुत्र मकसूद निवासी हबीबपुर, राहुल पुत्र वीरू सैनी निवासी महराजपुर खुर्द राजन पुत्र कर्णपाल निवासी महराजपुर खुर्द को गिरफ्तार किया। वही नीटू पुत्र विजयपाल निवासी मजलिसपुर तौफीक थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी मुरादाबाद फरार होने में सफल रहा।
वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों में घूमते रहते हैं।रात के समय घरों व दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का लॉक आसानी से तोड़कर चुरा लिया करते हैं।फिर चोरी किए गए वाहनों को किसी सुनसान स्थान में छुपा देते हैं. यदि चुराई गई बाइक अच्छे दामों पर बिक जाती है तो उसे बेच देते हैं और यदि अच्छे दाम नहीं मिलते हैं तो उसके पार्टस निकालकर बेच देते थे। चोरों का कहना है कि यदि चुराई हुई गाड़ी के अन्दर कागजात मिल जाते थे तो वह आसानी से अच्छे दामों पर बिक जाती थी।चोरी का यह काम हम लोग काफी समय से कर रहे हैं. वहीं, मामले में पत्रकार वार्ता कर एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है. साथ ही इनकी आपराधिक कुंडली भी खंगाल रहे है वही पकड़े गए वाहन चोरो पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।पुलिस कार्यवाही टीम प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ,उपनिरिक्षक मनोज सिरौला चौकी इन्चार्ज रायसी, विनय मोहन द्विवेदी उपनिरिक्षक मनोज नौटियाल ,उपनिरिक्षक नवीन पुरोहित, कांस्टेबल अवनेश, राणा,अनिल सिंह,अब्बल सिंह,रणवीर सिंह,अरविंद नौटियाल,जितेन्द्र यादव,परवेज अली,शमशेर खान,नवाब हैदर,मो आमिर,हमीद खान,जितेन्द्र मलिक आदि पुलिसकर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के पांचवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
0 Minutes
Uncategorized
जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आगमन पर। हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाप ने किया भव्य स्वागत।
1 Minute
Uncategorized
पथरी जंगल मे भीषण गर्मी के चलते आरक्षित वन क्षेत्र में बने तालाबो में पानी भरना किया शुरू। जंगल मे वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए तालाबो में भरा पानी।प
0 Minutes
Uncategorized
आरक्षित वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को घूमना पड़ा भारी मुकदमा हुआ दर्ज। सन्दिग्ध व्यक्ति के काम नही आई सिपार्से।