एसएसपी के निर्देशन में नशे से ग्रसित युवाओं की मदद के लिए हरिद्वार पुलिस युवाओं को कर रही है जागरूक
सीओ निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में कोतवाली लक्सर में लगाया गया कैंप
मानसिक इच्छा-शक्ति को मजबूत करने के लिए युवाओं को दिलाई शपथ
मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि” को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर अलग-अलग स्तर पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली लक्सर प्रांगण में नशे से पीड़ित व नशा करने वाले युवकों की काउंसलिंग हेतु कैंप लगाया गया।
कैंप में सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल द्वारा उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई।
उपस्थित युवाओं से समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने हेतु पुलिस के सहयोग की अपेक्षा की गई।
एसएसपी के निर्देशन में नशे से ग्रसित युवाओं की मदद के लिए हरिद्वार पुलिस युवाओं को कर रही है जागरूक सीओ निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में कोतवाली लक्सर में लगाया गया कैंप मानसिक इच्छा-शक्ति को मजबूत करने के लिए युवाओं को दिलाई शपथ
