राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर जट में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर जट में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। 

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चांदीकरण सिंह और प्रधानाचार्य आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट धर्मेंद्र सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक के वितरित की 

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क बैग ,निशुल्क ड्रेस आदि चीज वितरित की जा रही है। इस सत्र में सत्र के शुभारंभ में ही छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक के उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का धन्यवाद करते हैं।  इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर जाट के प्रधानाध्यापक रविकांत गुप्ता सहायक अध्यापक नंदकिशोर यादव प्रदीप यादव भारत सिंह और विद्यालय समिति की अध्यक्ष शाहजहां उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *