बहादराबाद। क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा देरश्याम हुआ है।
जहां अज्ञात वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और राजकमल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि राहुल और राजकमल दोनों एक ही बाइक से देरश्याम अपने घर जा रहे थे तभी अचानक से एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिसके कारण उन दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी दोनों युवकों के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है दोनों ही युवक जवान थे। दोनों युवकों की पहचान राजकमल उर्फ कल्लू पुत्र राजेन्द्र सिंह जो पूर्व प्रधान अलीपुर निवासी है। दूसरा राहुल पुत्र रामबीर निवासी अलीपुर के रूप में हुई है।
बहादराबाद कोतवाल प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अलीपुर गांव के पास एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
बहादराबाद। क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा देरश्याम हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और राजकमल की मौके पर ही मौत हो गई।
