प्रधानमंत्री दौरे से पहले हाई अलर्ट: हरिद्वार से 5 अधिकारी देहरादून रवाना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। वीवीआईपी ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को देहरादून के लिए अवमुक्त किया है।
आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह आदेश जारी किया। अवमुक्त किए गए अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर/विशेष भूमि अध्यापन अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी शामिल हैं।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम शुरू होने से लेकर उसके समापन तक देहरादून में तैनात रहेंगे और अपनी योगदान आख्या 11 अप्रैल की शाम तक जिलाधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराएंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री दौरे से पहले हाई अलर्ट: हरिद्वार से 5 अधिकारी देहरादून रवाना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
