हरिद्वार पुलिस – *मिशन हौंसला* थानाध्यक्ष पथरी द्वारा आज थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत असहाय, निशक्त, बेहद गरीब व्यक्तियों को राशन सामग्री वितरित की गई।

हरिद्वार पुलिस – *मिशन हौंसला*

  • थानाध्यक्ष पथरी द्वारा आज थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत असहाय, निशक्त, बेहद गरीब व्यक्तियों को राशन सामग्री वितरित की गई। साथ ही प्राप्तकर्ता को यह भी कहा गया है कि कोरोना काल जारी रहने तक जब यह सामग्री खत्म हो जाएगी तब पुनः उनको सामग्री दी जाएगी।थाना क्षेत्रान्तर्गत एक लिस्ट तैयार की जा रही है कि वास्तव में ऐसे कितने लोग हैं जो कोरोना काल में पूरी तरीके से किसी न किसी पर निर्भर हैं, जिनको वास्तव में इस सामग्री की आवश्यकता है।

    इसके लिए थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संबंधित ग्राम प्रधानों से विगत तीन-चार दिनों से मिलकर एक लिस्ट तैयार की जा रही है और उसी के तहत एक कार्ययोजना तैयार करते हुए आज पहले चरण में गांव शिवगढ़ एवं पथरी करीब 15 परिवारों को परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। वितरित किए गए राशन में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल ,1 किलो दाल ,1 किलो नमक, हल्दी ,मिर्च एवं तेल आदि आवश्यक सामग्री सम्मिलित है।
    कोरोना काल में यह व्यवस्था थाना पथरी पुलिस की तरफ जारी रहेगी। सभी प्राप्तकर्ता एवं अन्य ग्रामीणजनों द्वारा मुक्त कंठ से मिशन हौंसला के तहत हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई।
    *घबराने की नहीं है कोई बात।*
    *पथरी पुलिस है आपके साथ।।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।
0 Minutes
Uncategorized
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।