रोशनाबाद में कुछ समय पहले वैष्णो माता ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़ कर लाखों रुपए के जेवर ले जाने वाला चोर पुलिस की गिरफ्त में।

रोशनाबाद में कुछ समय पहले वैष्णो माता ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़ कर लाखों रुपए के जेवर ले जाने वाला चोर पुलिस की गिरफ्त में।

हरिद्वार। थाना सिडकुल पर वादी मौसम पाल पुत्र स्वर्गीय शेशराज निवासी ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध वादी की रोशनाबाद बाजार स्थित वैष्णो माता ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर से जेवरात चोरी करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह के सुपुर्द की गयी।
उक्त धटना के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोनू उर्फ अरविंद पुत्र धर्मवीर निवासी जलालाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर हाल हेतमपुर निकट शर्मा बिल्डिंग से अभियोग में चोरी हुए जेवरात बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अभियुक्त गण
सोनू उर्फ अरविंद पुत्र धर्मवीर निवासी गाजीपुर पोस्ट जलालाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर हाल हेतमपुर नियर शर्मा बिल्डिंग रोशनाबाद सिडकुल
बरामदगी
दो बूंदे पीली धातु
दो मंगलसूत्र पीली धातु
तीन मंगलसूत्र सफेद धातु
चार कंगन सफेद धातु
पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी,उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल चंद्रमोहन,कांस्टेबल जितेंद्र रावत, कांस्टेबल विपेन्द्र,आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *