(पहल सिंह राणा) अवैध खनन पर आज बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे दर्जनों वाहनों को अवैध खनन में किया सीज।
लक्सर। क्षेत्र के टांडा महतोली में सूर्या स्टोन क्रेशर पर रात में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा अधिकारी हो रहे है मोन आपको बताते चले की यहाँ कोई पट्टा अलॉट नही हुवा है और यहाँ पर लगातार अवैध खनन किया जाता है यहाँ कोई रॉयल्टी का कच्चा माल भी नही आता इस लिए यह लोग अपनी सेटिंग कर देररात्री को मौका पाकर अवैध खनन करते है लेकिन इन पर कोई बड़ी कार्यवाही करने वाला नहीं है लगातार शासन प्रशासन मोन हुए बैठा है जब ज्यादा शिकायत हो जाती है तभी किसी एक आद स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही की जाती है अन्यथा लगातार इनका अवैध खनन का खेल चरम सीमा पर चल रहा है न कोई पट्टा चल रहा है ना निगम खुला हुवा है क्रेशर दिन रात चल रहै है उन पर कच्चा माल कहा से आ रहा है वह रात में खुदाई की जा रही है उन्होंने यह भी बताया कि हमने पहले भी इस संबंध में शिकायत की लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर कोई अमल नहीं किया जाता है केवल खनन माफियाओं से मिलकर कर्मचारी अधिकारी चले जाते है और सरकार को लाखों रुपए का राजस्व का चूना लगा रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि गंगा नदी के बराबर में करीब 15 से 20 फुट के गहरे गड्ढे खनन माफियाओं के द्वारा कर दिए गए है कोई भी अधिकारी सूर्य स्टोन क्रेशर की जांच को पहुंच जाए ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्टोन क्रेशर मालिक उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा देते हैं जो पहले भी हो चुका है। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि नो ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में पकड़ कर सीज किए।
