तहसील दिवस में आई शिकायतों का किया निवारण अनुपस्थित कुछ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति मांगी।
लक्सर। हर तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। ताकि लोगों के सामने आ रही समस्याओं का निवारण अति शीघ्र किया जा सके। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने तहसील संबंधित सभी विभागों को आज लगने वाले तहसील दिवस में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए थे। तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें पीडब्ल्यूडी विभाग पशु स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका संबंधित रही। उपजिला अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतों का निवारण मौके पर कर दिया गया है। कुछ ऐसी शिकायतें हैं।जिनका निवारण जांच के बाद किया जाएगा।जिन्हें विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कई विभाग है। जिनकी विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में मौजूद नहीं रहे।ऐसा लगता है कि लक्सर में तहसील दिवस को अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अधिकारियों की इस तरह अनुपस्थित रहने से तहसील दिवस का उद्देश्य पूरी तरह खत्म हो जाता है।यही वजह है कि ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
