28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पथरी। क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से लटका देखा तो उसको तुरन्त ही नीचे उतार कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गए प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के रानीमाजरा में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक दीपक चौहान पुत्र विजयपाल चौहान ने निवासी रानीमाजरा ने बुधवार को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे फंदे पर लटका देख तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है परिजनो से जानकारी जुटानी चाही तो कुछ पता नही चल पाया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया पोसमास्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा।
