हरिद्वार। बहादराबाद 3 करोड़ 30लाख रुपए की लागत से पानी की समस्या होगी दूर। विधायक सुरेश राठोर छ: महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट
बहादराबाद। ग्राम अत्मलपुर बोंगला मे ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर द्वारा स्वीकृत 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी एवं पानी की पाइप लाइन का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राजकुमार चौहान, जयदयाल चौहान वीर प्रताप चौहान रेशू चौहान,प्रताप प्रधान,चंदन चौहन मंडल अध्यक्ष, हितेश चौहान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजबीर कलानिया मंडल अध्यक्ष अनुo मोर्चा, शिवम चौहान(उपाध्यक्ष भाजयुमो), मयूर प्रताप सिंह(उपाध्यक्ष भाजयुमो), रजत, राहुल राणा,प्रवीण कुमार, बृजेश कुमार, अर्जुन चौहान,प्रताप प्रधान एवं सभी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
