पतंजलि विश्वविद्यालय के ‘प्रथम दीक्षान्त समारोह’ में महामहिम राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक करेंगे वितरित: आचार्य बालकृष्ण महाराज विश्वविद्यालय प्रबंधन तथा जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में

पतंजलि विश्वविद्यालय के ‘प्रथम दीक्षान्त समारोह’ में महामहिम राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक करेंगे वितरित: आचार्य बालकृष्ण महाराज

विश्वविद्यालय प्रबंधन तथा जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में रामनाथ कोविंद, महामहिम राष्ट्रपति, भारत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने बताया कि दिनांक 28 नवम्बर 2021 को पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें महामहिम विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित करेंगे। देश के प्रथम नागरिक के हाथों उपाधि प्राप्त करने के समाचार से विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है।
आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लै. जनरल गुरमीत सिंह, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत आदि विशिष्ट गणमान्य भी उपस्थित रहेंगे।
आचार्य ने बताया कि दीक्षान्त समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में बैठक कर विविध कार्य योजनाएँ बनाई गई हैं जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है और प्रशासन की टीम भी राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *