
सागर कुमार
उत्तराखंड में कोरोना का कहर अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब उत्तराखंड में ब्लैक फंगल ने दस्तक दे दी है जिसके बाद राज्य सरकार की चिंता और बढ़ गई है
देहरादून में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। दून में अब तक ब्लैक फंगस के चार मामले सामने आए हैं। जिनमें से तीन की पुष्टि हो गई है। तीन केस मैक्स में सामने आए हैं। वहीं एक केस सरकारी अस्पताल में सामने आया हैं। हालांकि अभी उसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में अगर ब्लैक फंगल फैल जाता है तो दोनों महामारी से निपटाना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी
