पथरी। क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़े

पथरी। क्षेत्र के फूल गढ़ गांव में दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे थे।
तभी पुलिस को सूचना मिली की फूलगढ़ गांव में दो पक्ष जमीनी मामले को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं जिसके चलते पथरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष एक सुनने को तैयार नही थे तभी दोनो पक्षो को थाने लाया गया थाने लाकर कोरोना की गाइडलाइंस को देखते हुए दोनों पक्षों का 151 में चालान किया उसके बाद दोनों पक्षों को न्यायालय में पेश किया।
वहीं थाना अध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया रामबहादुर पुत्र अतर सिंह, सोमबीर पुत्र राम बहादुर, पंकज पुत्र यशपाल, संजय पुत्र अतर सिंह, निवासी फूलगढ़, इन चारों को जमीनी विवाद में झगड़ने को लेकर 151 में कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *