कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित जनपद हरिद्वार के पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान हुई मृत्यु
एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारिगणों द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में दी गयी ससम्मान श्रृद्धांजलि
जनपद हरिद्वार में दूरसंचार शाखा में नियुक्त उप निरीक्षक स्वर्गीय हेमंत जोशी जो कि राज कार्य को संपादित करते दिनांक 24/04/21 को कोरोना संक्रमित होने पर मेला हॉस्पिटल हरिद्वार में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, स्वास्थ्य अधिक खराब होने की दशा में उन्हें दिनांक 12/05/21 की रात्रि में एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दिनांक 13/05/21 की देर रात्रि को एम्स में उपचार के दौरान अंतिम सांस लीl
स्वर्गीय श्री हेमन्त जोशी को शुगर, बीपी, आंख की बीमारी के कारण डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन नहीं लगाई गयी थी।
स्वर्गीय श्री हेमंत कुमार जोशी मूल रूप से ग्राम पोखरी, तहसील गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के निवासी हैं। वर्तमान में अपने परिवार सहित पुलिस लाइन रोशनाबाद के सरकारी आवास में निवासरत थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है जो वर्तमान में पुलिस लाइन रोशनाबाद में निवासरत हैं।स्वर्गीय हेमन्त जोशी 1982 में पुलिस संचार शाखा में भर्ती हुए थे। तब से लगातार पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे थे। इसी साल सितंबर माह में इनकी सेवानिवृत्ती भी होनी थी।
