हरिद्वार। स्व0 जनरल विपिन रावत, सीडीएस एवं उनकी पत्नी स्व0 मधुलिका रावत की अस्थियों को शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार लाया गया, जहां पूरी रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियों को उनकी सुपुत्रियां-सुश्री कृतिका, सुश्री तारिनी, छोटे भाई कर्नल विजय रावत, भतीजा कैप्टन पीएस रावत व परिजनों ने वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 जनरल विपिन रावत, सीडीएस की सुपुत्रियों- सुश्री कृतिका, सुश्री तारिनी एवं परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
वीआईपी घाट पर स्व0 जनरल विपिन रावत, सीडीएस एवं उनकी पत्नी स्व0 मधुलिका रावत को, अजय भट्ट, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य , प्रेमचन्द्र अग्रवाल, विधान सभा अध्यक्ष, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, डाॅ0 धन सिंह रावत, मंत्री सहकारिता, प्रोटोकाल, औद्योगिक प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, यतीश्वरानन्द, मंत्री, भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ग्राम्य विकास,गणेश जोशी, सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग, मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संजय गुप्ता, लक्सर विधायक, विकास तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री, सुश्री अनीता शर्मा, मेयर, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी, सुश्री पीवी के प्रसाद, एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर, डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) अवधेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, पूरण सिंह राणा, एसडीएम, दयानन्द सरस्वती, एमएन सुश्री कमलेश उपाध्याय, एस0पी0 सिटी, अभय सिंह, सी0ओ0 सिटी, आदित्य वशिष्ठ, गंगा सभा के प्रतिनिधि, परीक्षित सिकोला, पुरोहित, सागर सिकोला, पुरोहित सहित सेना, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
