गंगा व बाणगंगा क्षेत्र में शाम ढलते ही पोकलैंड से अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। लेकिन इन पर कोई कार्रवाही नही हो रही है।
लक्सर। क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है कुछ प्रशासन कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बालावाली से लेकर भोगपुर तक गंगा और बाणगंगा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल थम नहीं रहा है। भोगपुर से लेकर बालावाली तक गंगा और बाणगंगा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है।इन इलाकों में गंगा व बाणगंगा के अलावा वन विभाग और निजी नाप की भूमि पर किया जा रहा है। शाम ढलते ही यहां पोकलैंड व जेसीबी गरजने लगती है। इसके बाद सुबह होने तक अवैध खनन को ठिकाने लगा दिया जाता है।अवैध खनन के इस खेल में कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत जग जाहिर है।कुछ अधिकारियों का संरक्षण खनन कारोबारियों को प्राप्त है।जिसके चलते खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है। इतना ही नहीं सुबह से समय लक्सर हरिद्वार मार्ग तथा बालावाली रायसी व तहसील के सामने से खनन वाहन धड़ल्ले से गुजरते देखे जा रहे हैं।कुछ सूत्रों की माने तो खनन के अवैध कारोबार में शामिल कारोबारियों द्वारा कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रति रात्रि के हिसाब से एक निर्धारित धनराशि भी दी जा रही है।जिसके चलते अवैध खनन का यह कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। जो स्टोन क्रेशरो पर दिन रात कच्चा माल पिड़ाई किया जाता है।अभी तक कोई पट्टा भी वहां पर स्वीकृत नहीं हुआ है।
वहीं अवैध खनन के इस खेल मे एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है। कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।अवैध खनन करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।
इन इलाकों में चलता है अवैध खनन लक्सर क्षेत्र में भोगपुर, बालावाली रायसी, बिशनपुर कुंडी, रामपुर रायघटी आदि कई इलाकों में गंगा व बाणगंगा क्षेत्र में अवैध खनन किया जाता है।
