10.85 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार क्षेत्राधिकारी मंगलौर हरिद्वार के निकट पर्येवेक्षण में कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के अन्तर्गत सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया चौकी लंढौरा से ग्राम शिकारपुर को जाने वाले मार्ग के पास मुखबिर की सूचना पर स्प्लेंडर प्लस पर बाइक सवार दो अभियुक्त सचिन पुत्र बलवीर उम्र 25 वर्ष व अब्दुल रहीम उर्फ छोटा पुत्र जमील उम्र 30 वर्ष निवासी गण ग्राम शिकारपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को चैकिंग के दौरान पूछताछ की गयी जिसके द्वारा अपने कब्जे में अवैध स्मैक का रखा जाना स्वीकार किया गया। अन्तर्गत उक्त व्यक्ति की तलाशी राजपत्रित अधिकारी के समक्ष ली गयी तलाशी लेने पर अभि0सचिन के कब्जे से 6.53 ग्राम स्मैक एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अभियुक्त अब्दुल रहीम के कब्जे से 4.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों से कुल 10.85 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। बरामदगी के आधार पर अभि0गणो के विरुध्द मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभि0 उपरोक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त सचिन पुत्र बलवीर उम्र 25 वर्ष
अब्दुल रहीम उर्फ छोटा पुत्र जमील उम्र 30 वर्ष
निवासी गण ग्राम शिकारपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वारबरामद माल का विवरणः
कुल 10.85ग्राम अवैध स्मैक
एक इलैक्ट्रानिक तराजू
एक स्प्लेंडर बाइक
