हरिद्वार। में आज सड़क हादसे में एक मिट्टी के डंपर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मरने वाला युवक डंपर स्वामी का लड़का बताया जा रहा है जहां यह हादसा हुआ वहां पर कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न हुआ था लेकिन सामने से छोटे हाथी को बचाने के चलते मिट्टी से भरा डंपर पलट गया डंपर में बैठा युवक ड्राइवर के पास दबकर मर गया एक और युवक गंभीर रूप से घायल है।
